शुक्रवार, 6 दिसंबर 2024

मंदिर की जमीन पर हुए अतिक्रमण को पुलिस प्रशासन ने हटवाया

पुलिस प्रशासन के आगे नेता नहीं आए काम बने रहे तमासवीन

मनोज रूगंटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर के सेमरौना गोला वार्ड स्थित शिव मंदिर की परिसर पर चार दशको  से रखी गुमटीयो को पुलिस प्रशासन ने मय फोर्स के साथ हटवाया वही जनता के विरोध पर पुजारी के कार्यशैली को देखते हुए मंदिर से बाहर किया

जनता का पुजारी के प्रति विरोध देख पुलिस ने पुजारी को मंदिर से हटाया

 पुजारी ने अतिक्रमण न हटने पर आत्मदाह की दी थी चेतावनी 

मंदिर के पुजारी ने मंदिर के जमीन पर अतिक्रमण को लेकर एस डी एम से लगाए जिलाधिकारी तक पत्रक दिया था जहां अतिक्रमण न हटने पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी

 शुक्रवार को एस डी एम के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव नायव तहसीलदार अनिल तिवारी शिवेंद्र कौन्डिल थाना प्रभारी रतन पांडे मय पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंचे जहां मंदिर स्थित गुमटी हटाने मे  विरोध का सामना करना पड़ा जहा  पुलिस के कड़ाई से चारों गुमटियों को नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा जेसीबी से हटाया गया वही जनता  द्वारा पुजारी का विरोध देते देखते हुए पुलिस प्रशासन ने उन्हें मंदिर से बाहर किया

पीड़ित दुकानदारो ने पुजारी सहित कुछ कथा कथित लोगों पर लगाया आरोप

 पिडित दुकानदार विजय शंकर मल रामधनी, कुंवर वॉच कंपनी स्वर्गीय विश्वनाथ के पुत्रों ने पुजारी सहित कुछ लोग पर आरोप लगाया और कहा कि जानबूझकर हमें हटाया गया है हम लोग चालीस वर्षो से पूर्व के मंदिर के पुजारी के अनुमति पर आज तक रहते आ रहे हैं जहां चंद लोगो के दवाव से आए पुजारी ने विरोध जताया जहां हमें नई जगह बिना स्थापित किये ही जबरदस्ती उजाड़ दिया गया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

वी आर सी रुद्रपुर में हुआ तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण का शुभारंभ

  प्रशिक्षण का उद्देश्यआउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना राज किशोर सिंह रुद्रपुर देवरिया समग्र शिक्षा अभियान के...