गुरुवार, 5 दिसंबर 2024

विशाल हत्याकांड के तीसरे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 मनोज रूंगटा

आरोपी कोर्ट में आत्म समर्पण करने के फिराक में था


पुलिस ने घोषित किया था 25 हजार का इनाम

रुद्रपुर देवरिया एकौना थाना क्षेत्र के होली बलिया निवासी विशाल हत्याकांड में नामजद इनामी तीसरे आरोपी फैज रैनी  को पुलिस ने गोरखपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया वह अपने वकील के साथ कोर्ट में  सरेंडर करने की फिराक में था वताते चले कि अभी चौथा आरोपी विनोद जायसवाल पुलिस की पकड़ से बाहर है 

चौथा आरोपी पुलिस के पकड़ से बाहर
मालूम हो कि होली बलिया निवासी विशाल सिंह की हत्या कर दी गई थी जिसमें चार अभियुक्त नामजाद थे जहां पुलिस ने आरोपी रजा खान को 19 नवंबर को भंगड़ा नाला के पास से दूसरा इनामी आरोपी राहुल अली को नगवा सीकर   बंधे से गिरफ्तार पुलिस मुठभेड़ में किया था वहीं गुरुवार को फैज रैनी को गोरखपुर कैंट से गिरफ्तार किया वह अपने वकील के साथ कोर्ट में सरेंडर करने के फिराक में था जहां पुलिस एलर्ट होकर उसे सरेडर के पूर्व ही गिरफ्तार कर लिया चौथा आरोपी विनोद जायसवाल अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

जर्जर तारों और लो वोल्टेज से त्रस्त रुद्रपुर के उपभोक्ता, रात की नींद हराम

घंटो कटौती से गर्मी में बेहाल लोग, जर्जर बिजली व्यवस्था सुधारने की उठी मांग रुद्रपुर, देवरिया। प्रदेश सरकार जहां उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्य...