शुक्रवार, 14 नवंबर 2025

श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन परीक्षित के जन्म का चला प्रसंग झूमे श्रोता

रूद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर के गोलावार्ड मे चल रहे सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा के दूसरे दिन कथावाचक पं राहुल तिवारी ने  परीक्षित जन्म और सुखदेव के आगमन की कथा सुनाई जिसे सुनकर श्रोता भाव विभोर उठे 

कथावाचक पंडित राहुल तिवारी ने कहा कि युद्ध में गुरु द्रोणाचार्य के मारे जाने से क्रोधित होकर  उनके पुत्र अश्वत्थामा ने उत्तरा (अभिमन्यु की गर्भवती पत्नी) के  गर्भ में ब्रम्हास्त्र चला दिया था भगवान श्री कृष्ण अपनी शक्ति  से गर्भ में प्रवेश करके उस बालक की रक्षा की और उसे जीवित पैदा किया जिससे  उसका नाम परीक्षित रखा क्योंकि उसने गर्भ मे ही परीक्षित हो चुका था परीक्षित बड़े होकर प्रतापी राजा बने और उनके पास सुख वैभव कमी नहीं रह

श्री राधे श्रीराधे से माहौल हुआ भक्ति मय

कथा के बीच में श्री राधे कृष्ण श्री राधे राधे के स्वर गूंजते रहे कथा श्रवण मे छठठे लाल  निगम मोती निगम राकेश जयसवाल संदीप पोद्धार  मदनलाल विनोद कुमार अशोक कुमार प्रदीप निगम श्रवण कुमार ओम प्रकाश जायसवाल ओम प्रकाश गुप्ता राजेश वर्मा जय राम सोनकर दिलीप जयसवाल मनोज रूंगटा आदि लोग थे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

CNG ऑटो में लगी आग, 3 बकरियां जिंदा जलीं, लाखों का हुआ नुकसान

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के पचमा ग्राम सभा के सतुआभार निवासी इश्फाक अली पुत्र रोजन अली के आटो मे शनिवारको आग लग गयी जिससे आटो सहित तीन वकरिय...