सोमवार, 10 नवंबर 2025

दिल्ली कार ब्लास्ट में देवरिया के शिवा जायसवाल भी घायल

मार्केट करने दिल्ली गये थे शिवा

रुद्रपुर देवरिया  देवरिया जनपद के भलुअनी कस्बे के शिवा जायसवाल दिल्ली के लाल किला के पास हुए कार ब्लास्ट में घायल हो गए वह कपड़ों की खरीदारी के लिए दिल्ली गए थे शिवा का ईलाज  एल एन जी पी अस्पताल में चल रहा है

मंगलवार को  दिल्ली के लाल किला के पास हुए कार ब्लास्ट में देवरिया जिले भलुअनी निवासी शिवा जायसवाल भी घायल हुए हैं

भलुअनी चौक पर शिवा जायसवाल की रेडीमेड की दुकान

शिवा भलुअनी कस्बे का निवासी है और कस्बे में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाते है। वह दुकान के लिए कपड़ों की खरीदारी करने दिल्ली गए थे। इस हादसे की चपेट में आ गए। दिल्ली के एलएनजीपी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है शिवा के घायल होने की जानकारी रिश्तेदार के माध्यम से मिलते ही शिवा की मां फौरन दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। इलाके में यह खबर फैलने के बाद शिवा के शुभचिंतकों का उसके घर पर तांता लगा हुआ है

घायलों को अस्पताल देखने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह

शिवा जयसवाल का ईलाज  एल एन जी पी अस्पताल में चल रहा है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

फैंसी ड्रेस में बच्चों ने बिखेरे विविध रंग, भारत माता से लेकर श्रीराम तक बने नन्हे कलाकार

रुद्रपुर (देवरिया)। एल.बी.आर. पब्लिक स्कूल में मंगलवार को नर्सरी से कक्षा तृतीय तक के छात्र-छात्राओं के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन...