शुक्रवार, 14 नवंबर 2025

अतिक्रमण को लेकर विधायक ने अधिकारियों के संग की बैठक

कहां -ठेले खोमचो को व्यवस्थित कर अतिक्रमण हटावे

रुद्रपुर देवरिया तहसील प्रशासन व नगर पंचायत द्वारा नगर में हटाए जा रहे अतिक्रमण को लेकर व्यापारियों की शिकायत पर विधायक जयप्रकाश निषाद ने शुक्रवार के देर शाम डाक बंगले पर एस डी एम हरिशंकर लाल क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव व नगर पंचायत तथा व्यापारियों के साथ एक बैठक की

बैठक में विधायक जयप्रकाश निषाद ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्थायी  ठेले व खोमचे वालो को किसी निर्धारित स्थान  पर व्यवस्थित कर ही हटावे 

विधायक ने अधिकारियों रामचक रोड सरकारी भूमि मलाह टोली व ढेडा स्थान पर नगर पंचायत की भूमि पर मछली मण्डी व मीट की दुकानो को लगवाने का निर्देश दिया 

कहा कि अस्थायी दुकानदारो के लिए चैन के साथ पिलर गाड़के जगह चिन्हित करा कर ही अतिक्रमण हटावे

उन्होने नगर मे वड़ी गाड़ियो के प्रवेश के लिए समय निर्धारित करने के लिए कहा

बैठक नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक विनोद शुक्ला व्यापारी जितेंद्र गुप्ता रमेश गुप्ता आशिस मोदनवाल महेश वर्मा राजीव गुप्ता तेज प्रताप गुप्ता अजय गुप्ता सहित दर्जनों व्यापारी उपस्थित थे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

जर्जर तारों और लो वोल्टेज से त्रस्त रुद्रपुर के उपभोक्ता, रात की नींद हराम

घंटो कटौती से गर्मी में बेहाल लोग, जर्जर बिजली व्यवस्था सुधारने की उठी मांग रुद्रपुर, देवरिया। प्रदेश सरकार जहां उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्य...