गुरुवार, 16 अप्रैल 2026

वरिष्ठ अधिवक्ता की मौत की मजिस्ट्रियल जांच शुरू, 17 अप्रैल को साक्ष्य देने की अपील

 वरिष्ठ अधिवक्ता की मौत की मजिस्ट्रियल जांच शुरू, 17 अप्रैल को साक्ष्य देने की अपील

रुद्रपर देवरिया तहसील बरहज क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता विजेंद्र सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के मामले में अब प्रशासन ने मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद इस प्रकरण की जांच प्रक्रिया औपचारिक रूप से प्रारंभ हो गई है।

मामले की जांच की जिम्मेदारी अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) को सौंपी गई है, जो पूरे घटनाक्रम की गहनता से पड़ताल कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी।

 अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) जाँच अधिकारी प्रेम नारायण सिंह ने आमजन से सहयोग की अपील की और  कहा कि यदि किसी व्यक्ति के पास घटना से जुड़ा कोई तथ्य, जानकारी या साक्ष्य है, तो वह 17 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट देवरिया स्थित कार्यालय में उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज करा सकता है।

उन्होंने कहा कि सत्यता तक पहुंचने के लिए जनसहभागिता बेहद जरूरी है और सभी प्राप्त साक्ष्यों का गंभीरता से परीक्षण किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एसपी ने थाना रुद्रपुर का किया निरीक्षण, प्रशिक्षु आरक्षियों का सम्मेलन लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रुद्रपुर/देवरिया। पुलिस अधीक्षक  अभिजीत आर. शंकर द्वारा थाना रुद्रपुर पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु आरक्षियों का सम्मेलन ...