शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026

समूह विवाद को लेकर महिलाओं में मारपीट एक घायल

यू पी बड़ौदा बैंक पर हुआ घटना

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के राम लक्षन स्थित यू पी बड़ौदा बैंक पर शुक्रवार को समूह विवाद को लेकर महिलाओं में मारपीट हो गई जिसमें एक महिला गीता बुरी तरह घायल हो गई

बताया जाता है कि लक्ष्य प्रेरणा संकुल स्तरीय संघ (समुह)) क्लस्टर राम लक्षन का खाता यूपी बडौदा बैंक राम लक्षन में संचालित है जिसमें पद को लेकर विवाद चल रहा था जहां बैंक में खाता संचालन बंद था कुछ दिन बाद अधिकारियों के निर्देश पर खाता संचालन बहाल हुआ इसी को लेकर समूह की महिलाओं में विवाद चल रहा था 

  पिड़िता गीता देवी ने रुद्रपुर कोतवाली में दिए गए तहरीर में आरोप लगाया कि  मंगलवार को दोपहर राम लक्षन बैंक पर गई थी कि एक गोल होकर मीरा देवी दुलारी माधुरी संगीता सुगंधा ने उन्हे घेरकर मार पीट शुरू कर दी   किसी तरह मौके से भाग कर उन्होंने अपनी जान बचाई  

राम लक्षन चौकी इंचार्ज सौरभ सिंह ने बताया कि मामले मे  के  तहरीर प्राप्त हुयी है घायल महिला का उपचार कराया गया है जांच के वाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एसपी ने थाना रुद्रपुर का किया निरीक्षण, प्रशिक्षु आरक्षियों का सम्मेलन लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रुद्रपुर/देवरिया। पुलिस अधीक्षक  अभिजीत आर. शंकर द्वारा थाना रुद्रपुर पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु आरक्षियों का सम्मेलन ...