मंगलवार, 14 अप्रैल 2026

अंबेडकर जयंती पर नगर में धूमधाम से निकली रैली

 

रुद्रपुर देवरिया भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर नगर में भव्य रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

रैली टेढ़ा स्थान से प्रारंभ होकर जमुनी चौराहा, सेमरौना, आदर्श चौराहा, खजुआ, इमामबाड़ा, पुन्नी साहू चौराहा होते हुए पुनः टेढ़ा स्थान पर समाप्त हुई। इस दौरान पूरे नगर में उत्साह का माहौल रहा और जगह-जगह बाबा साहेब के जयकारे गूंजते रहे।

रैली में महिलाओं की भी संख्या की भागीदारी 

रैली में विधायक जयप्रकाश निषाद, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि छठ्ठे लाल निगम, समाजसेवी मनमथ त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र मद्धेशिया, महेश वर्मा, लल्लन गुप्ता, शशांक शेखर गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, सभासद उपेंद्र मास्टर, जय बहादुर गौतम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक समरसता, समानता और संविधान के मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया गया। 

रैली को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए थाना प्रभारी कल्याण सिंह सागर मय फोर्स ने  सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एसपी ने थाना रुद्रपुर का किया निरीक्षण, प्रशिक्षु आरक्षियों का सम्मेलन लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रुद्रपुर/देवरिया। पुलिस अधीक्षक  अभिजीत आर. शंकर द्वारा थाना रुद्रपुर पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु आरक्षियों का सम्मेलन ...