सोमवार, 13 अप्रैल 2026

फतेहपुर के अभय टोला मे अज्ञात कारणो से झोपड़ी मे लगी आग

 आग से तीन झोपड़ी जलकर खाक लाखों का हुआ नुकसान

रुद्रपुर देवरिया फतेहपुर क्षेत्र के अभय टोला में सोमवार के दोपहर अज्ञात कारणों से झोपड़ी मे आग लग गयी आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आकर सुखबीर राजभर की अल्बेस्टर की झोपड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग इतनी तेज थी कि पास में स्थित रमेश और रामायण की झोपड़ियां भी इसकी चपेट में आ गईं और जलकर खाक हो गईं।

घटना के दौरान झोपड़ियों में रखा गेहूं, चावल, आटा सहित अन्य घरेलू सामान के साथ करीब 20 हजार रुपये नगद भी जलकर नष्ट हो गए। अचानक लगी आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

एसडीएम ने मौके पर दी आर्थिक सहायता हर संभव सहयोग करने का किया वादा

सूचना मिलते ही एसडीएम अवधेश निगम  मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों का हालचाल लिया। उन्होंने नुकसान का जायजा लेते हुए तत्काल आर्थिक दिया तथा और सरकारी सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया।

 बताया जा रहा है कि पीड़ित सुखबीर के घर शादी की तैयारियां चल रही थीं और लगभग सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए थे, लेकिन इस आगजनी की घटना ने खुशियों को मातम में बदल दिया। प्रशासन द्वारा हर संभव मदद का भरोसा दिया गया है।

मौके पर कानूनगो दुर्गेश श्रीवास्तव और लेखपाल देवेंद्र त्रिपाठी भी मौजूद रहे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

शराब दुकानों में चोरी का जल्द हो सकता है खुलासा, चोरों के गिरोह तक पहुंची पुलिस

रुद्रपुर क्षेत्र में बीते दिनों तीन शराब की दुकानों के ताले तोड़कर हुई चोरी की घटना के बाद पुलिस पर सवाल उठने लगे थे। मामले को गंभीरता से ले...