शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026

मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं को किया जागरूक, सुरक्षा हेल्पलाइन की दी जानकारी

रुद्रपुर देवरिया। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ के तहत  व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। 

 पुलिस अधीक्षक देवरिया श अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में रुद्रपुर कोतवाली में  की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीमों ने ‘शक्ति दीदी’ अभियान के अंतर्गत  शुक्रवार को रुद्रपुर कोतवाली  प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे मिशन शक्ति टीम में उपनिरीक्षक कृष्णकांत, महिला आरक्षी कंचन यादव और किरण चौधरी ने महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही पंपलेट वितरित कर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

पुलिस टीम ने डायल-112, महिला हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा-102, एंबुलेंस सेवा-108 और साइबर हेल्पलाइन-1930 जैसी सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया।

अधिकारियों ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति में इन हेल्पलाइन नंबरों का निःसंकोच उपयोग करें और अपने आसपास की अन्य महिलाओं को भी इसके प्रति जागरूक करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एसपी ने थाना रुद्रपुर का किया निरीक्षण, प्रशिक्षु आरक्षियों का सम्मेलन लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रुद्रपुर/देवरिया। पुलिस अधीक्षक  अभिजीत आर. शंकर द्वारा थाना रुद्रपुर पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु आरक्षियों का सम्मेलन ...