गुरुवार, 16 अप्रैल 2026

रुद्रपुर विकास खंड सभागार में अंबेडकर जयंती पर गोष्ठी आयोजन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि


रुद्रपुर देवरिया  विकास खंड रुद्रपुर के सभागार में गुरुवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक जयप्रकाश निषाद ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर जयप्रकाश निषाद ने अपने संबोधन में बाबा साहब के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज को समानता और न्याय का मार्ग दिखाया। उन्होंने लोगों से बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

गोष्ठी में महेश मणि, रमाशंकर निषाद, रमेश सिंह, पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र मद्धेशिया, कौशल किशोर सिंह और राम सुधरे पासवान सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एसपी ने थाना रुद्रपुर का किया निरीक्षण, प्रशिक्षु आरक्षियों का सम्मेलन लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रुद्रपुर/देवरिया। पुलिस अधीक्षक  अभिजीत आर. शंकर द्वारा थाना रुद्रपुर पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु आरक्षियों का सम्मेलन ...