मंगलवार, 14 अप्रैल 2026

सड़क हादसे में स्कूल प्रबंधक की मौत, इलाज के दौरान KGMU में तोड़ा दम

रुद्रपुर/देवरिया। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक राजदेव निषाद की इलाज के दौरान लखनऊ के केजीएमयू में मौत हो गई। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया जा रहा है कि रविवार को राजदेव निषाद मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक रास्ते में नीलगाय आ गई, जिससे उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पहले नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। केजीएमयू में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं, क्षेत्र के लोगों और शिक्षण संस्थान से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पल्स पोलियो अभियान के तहत पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक खुराक

रुद्रपुर, देवरिया। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को विकास खंड रुद्रपुर में पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिला...