गुरुवार, 14 मई 2026

डीएम के निर्देश पर 42 गैस एजेंसियों का हुआ औचक निरीक्षण

 गैस वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करे डी एम

रुद्रपुर देवरिया घरेलू गैस वितरण व्यवस्था को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर जिले भर में गैस एजेंसियों और गोदामों का औचक निरीक्षण एस डी एम व राजस्व अधिकारियों  द्वारा कुल 42 गैस एजेंसियों एवं गोदामों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान अधिकांश स्थानों पर गैस वितरण व्यवस्था सामान्य और सुचारु पाई गई, जबकि कुछ एजेंसियों पर पूर्व की बुकिंग का बैकलॉग मिला। अधिकारियों ने संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को बुकिंग के क्रम में समय से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

निरीक्षण अभियान क्रम मे सलेमपुर में 12, बरहज एवं रुद्रपुर में 9-9 तथा सदर और भाटपाररानी तहसील में 6-6 गैस एजेंसियों एवं गोदामों का निरीक्षण कर  गैस आपूर्ति व्यवस्था, उपभोक्ता सुविधा एवं बुकिंग स्थिति की जानकारी ली गयी

बैकलॉग दूर कर समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने ने स्पष्ट  निर्देश दिए कि गैस वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

 उन्होंने चेतावनी दी कि अनियमितता मिलने पर संबंधित एजेंसियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कहा कि आगे भी औचक निरीक्षण अभियान जारी रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

12 साल पुराना भूमि विवाद सुलझा, एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर कराया लिखित निस्तारण

प्रशासन की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर क्षेत्र के ग्राम जाफराबाद में लगभग एक दशक से चले आ रहे उमाशंकर और जयराम क...