रुद्रपुर/देवरिया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर द्वारा थाना रुद्रपुर पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु आरक्षियों का सम्मेलन किया गया। सम्मेलन में प्रशिक्षुओं को पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली, अनुशासन एवं जनसेवा संबंधी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर श्री सत्येन्द्र कुमार राय व प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर कल्याण सिंह सागर उपस्थित रहे।
एसपी ने प्रशिक्षु आरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस विभाग में अनुशासन, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा सर्वोपरि है। उन्होंने आमजन के साथ विनम्र व्यवहार रखने, पीड़ित व्यक्तियों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सदैव तत्पर रहने के निर्देश दिए। साथ ही प्रशिक्षण अवधि के दौरान अपराध नियंत्रण, शारीरिक दक्षता, साइबर अपराध, यातायात व्यवस्था एवं महिला सुरक्षा से जुड़े विषयों का गंभीरतापूर्वक अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।
एस पी ने किया कार्यालयों का बारीकी से निरीक्षण
इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर एवं विभिन्न कार्यालयों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेख, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार, महिला हेल्प डेस्क तथा आगंतुक रजिस्टर आदि की जांच की गई। संबंधित कर्मचारियों को अभिलेखों को अद्यतन रखने एवं बेहतर रख-रखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
एस पी ने नगर मे किया पैदल गश्त शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना का दिया सन्देश
तत्पश्चात जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत आर. शंकर ने क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर श्री सत्येन्द्र कुमार राय व थाना रुद्रपुर पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त/भ्रमण किया। पैदल गश्त के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें