शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नही प्रतिभाओं को मंच देना आवश्यक प्रार्चाय
रुद्रपुर देवरिया रामजी सहाय पी.जी. कॉलेज में बुधवार को सहाय सांस्कृतिक क्लब के तत्वावधान में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गायन एवं वादन की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य बृजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को मंच देना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं टीम भावना का विकास करती हैं।
छात्र-छात्राओं ने बिखेरा प्रतिभा का रंग
कार्यक्रम की अध्यक्षा दिव्या त्रिपाठी ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निखारने का सशक्त माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को पहचान मिलने के साथ महाविद्यालय का वातावरण भी सकारात्मक एवं सृजनात्मक बनता है।
कार्यक्रम संयोजक धीरज कुमार मद्धेशिया ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से ही कार्यक्रम सफल हुआ।
इस दौरान अभिषेक त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में भी सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया। वहीं देवेंद्र कुमार चौहान ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक समरसता की भावना विकसित करते हैं।
कार्यक्रम में अनुपमा, नेहा मौर्य, दीपा यादव, मुस्कान मौर्या एवं विशाल सोनकर सहित कई विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर भूपेंद्र पाण्डेय सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें