मंगलवार, 7 जुलाई 2026

सड़क पर अतिक्रमण को लेकर चार कबाड़ दुकानदारों को नगर पंचायत ने भेजा नोटिस व लगाया जुर्माना

रुद्रपुर (देवरिया)। नगर पंचायत  रुद्रपुर ने सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में दुग्धेश्वरनाथ वार्ड, पूर्वी बाईपास तथा भभौली क्षेत्र में सड़क पर अतिक्रमण कर कारोबार कर रहे चार कबाड़ दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। नगर पंचायत ने प्रत्येक पर 2,000 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

 अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव ने बताया कि हाल ही में एसडीएम अवधेश निगम की अध्यक्षता में तहसील सभागार में व्यापारियों और नगर पंचायत अधिकारियों की बैठक हुई थी। बैठक में नगर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया गया था। इसी निर्णय के तहत सड़क पर अतिक्रमण कर रहे कबाड़ दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि इसके बाद सड़क किनारे अवैध रूप से गिट्टी, बालू और अन्य निर्माण सामग्री रखकर अतिक्रमण करने वाले कारोबारियों को भी नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

फैंसी ड्रेस में बच्चों ने बिखेरे विविध रंग, भारत माता से लेकर श्रीराम तक बने नन्हे कलाकार

रुद्रपुर (देवरिया)। एल.बी.आर. पब्लिक स्कूल में मंगलवार को नर्सरी से कक्षा तृतीय तक के छात्र-छात्राओं के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन...