मंगलवार, 7 जुलाई 2026

पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर महिला को ससुराल में दिलाया गया प्रवेश, ससुर पर मुकदमा दर्ज

रुद्रपुर (देवरिया)।  न्यायालय के आदेश के अनुपालन पर रुद्रपुर पुलिस ने  ग्राम खोरमा कन्हौली निवासी मीरा देवी पत्नी बलेश्वर को उनके ससुराल में प्रवेश दिलाया। इस दौरान विरोध करने और महिला को धमकी देने के आरोप में पुलिस ने ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

।न्यायालय के आदेश के अनुपालन में जब मीरा देवी ससुराल पहुंचीं तो उनके ससुर गोकुलचंद्र यादव ने उन्हें घर में प्रवेश करने से रोक दिया। सूचना मिलने पर रुद्रपुर पुलिस मौके पर पहुंची और न्यायालय के आदेश से अवगत कराया। आरोप है कि इस दौरान गोकुलचंद्र यादव ने पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर न्यायालय के आदेश का पालन कराते हुए मीरा देवी को घर में प्रवेश दिलाया। इस दौरान मीरा के ससुर ने मीरा देवी को मारपीट की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर गोकुलचंद्र यादव के खिलाफ बीएनएस की धारा 351 एवं 352(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

फैंसी ड्रेस में बच्चों ने बिखेरे विविध रंग, भारत माता से लेकर श्रीराम तक बने नन्हे कलाकार

रुद्रपुर (देवरिया)। एल.बी.आर. पब्लिक स्कूल में मंगलवार को नर्सरी से कक्षा तृतीय तक के छात्र-छात्राओं के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन...