शनिवार, 15 जून 2024

समाधान दिवस में पड़े 12 प्रार्थना पत्रों में एक का भी निस्तारण नहीं

आए पच्चीसो प्रार्थना पत्र ऑन रिकॉर्ड मात्र 12 उसमे भी एक का निस्तारण नहीं

मनोज़ रूंगटा

योगी के एक्शन के बाद भी कोई हलचल नहीं दिख रहा है प्रार्थना पत्र निस्तारण में

रुद्रपुर देवरिया चुनाव के बाद आचार संहिता लागू होने के कारण लंबे अंतराल के बाद आचार्य संगीता समाप्त होते ही आज रुद्रपुर तहसील सभागार में मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडे के अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित किया गया जहां कुल आन रिकार्ड 12 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें एक का भी निस्तारण नहीं हुआ जबकि दो दर्जन से अधिक फरियादी प्रार्थना पत्र देते गए

समाधान दिवस में राजस्व के आठ विकास दो अन्य दो प्रार्थना पत्र पड़े

शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडे के समक्ष कुल राजस्व के आठ विकास दो अन्य दो प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें एक का भी निस्तारण नहीं हुआ

करमेल बनरही निवासी आशा देवी ने अपने बैनामा के जमीन पर बगल गीर द्वारा जबरन कब्जा कर अतिक्रमण का आरोप लगाया वहीं बढ़िया बुजुर्ग निवासी लालमति देवी ने अपने आवास के पूरव सार्वजनिक स्थान पर दबंगों द्वारा भैंस बांधकर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया ग्राम पिपरा पुरुषोत्तम के प्रधान सीमा देवी ने प्रार्थना पत्र में कहा कि अन्नपूर्णा भवन के लिए ग्राम सभा में जमीन चयनित हुई है जहां दबंगों द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा किया जा रहा है जिससे अन्नपूर्णा भवन निर्माण होने में परेशानी हो रही है जहां अधिकारियों ने हल्का के लेखपाल को जांच कर प्रार्थना पत्र के निस्तारण करने का आदेश दिया

समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी प्रत्युष पांडे अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र चौधरी एस डी एम रत्नेश तिवारी क्षेत्राधिकारी अंशुमान श्रीवास्तव तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा नायव तहसीलदार अनिल तिवारी शिवेंद्र कौन्डिल साहित संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

वी आर सी रुद्रपुर में हुआ तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण का शुभारंभ

  प्रशिक्षण का उद्देश्यआउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना राज किशोर सिंह रुद्रपुर देवरिया समग्र शिक्षा अभियान के...