गुरुवार, 6 मार्च 2025

आर्मी की सेवा कर घर लौटे फौजी का नगर वासियों ने किया स्वागत

स्वागत देख फौजी की आंखों से छलका आंसू

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर पंचायत के मलाह टोली वार्ड निवासी पुदीना प्रसाद साहनी का स्वागत रिटायर के उपरांत घर आगमन पर समाजसेवी मनमथ त्रिपाठी के नेतृत्व में सैकड़ो  नगर वासियो ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया पुदीना साहनी असम राइफल में सूबेदार पद पर कार्य थे जो सेवानिवृत हो गये

बुधवार को सेवानिवृत्ति के उपरांत अपने गृह जनपद रुद्रपुर में आगमन पर समाजसेवी मनमथ त्रिपाठी के नेतृत्व में उपस्थित सैकड़ो लोगों ने फूलमालाओं से लाकर स्वागत किया इस स्वागत को देखकर रिटायर फौजी की आंखों में आंसू छलक पड़े स्वागत करने वालो मे रूद्रनाथ मिश्रा शिवम सिंह जितेंद्र यादव धीरज यादव दीपक यादव मनीष मिश्रा शिवम त्रिपाठी मनोज त्रिपाठी सत्येंद्र तिवारी नित्यानंद त्रिपाठी अकबर अली देवेंद्र साहनी दिनेश साहनी कुमार साहनी धर्मेंद्र पटेल जीत बंधन विश्वकर्मा जेपी यादव प्रमोद गुप्ता राम लखन यादव वसीम खान फिरोज तेजा आदि सैकड़ो लोगों ने खजुआ चौराहे पर माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया तत्पश्चात गाजे वाजे के साथ उनके निवास पर सम्मान के साथ पहुंचाया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मोटरसाइकिल के ठोकर से घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर वरई वार्ड निवासी राकेश पुत्र स्वर्गीय राम नगीना की मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस में ...