सात हजार नगद व मोवाइल के साथ मोटरसाइकिल किया बरामद
मनोज रूंगटा
रुद्रपुर देवरिया जनपद के गौरी बाजार व देवरिया में बिगत दिनो हुई चोरी में पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देश पर गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर गौरी बाजार ओवर ब्रिज के नीचे से तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया जिनमें निशानदेही पर पुलिस ने एक मोटरसाइकिल सात हजार नगर के साथ चोरी करने वाला सामान भी बरामद किया
गौरीबाजार थाना अध्यक्ष दिनेश मिश्रा अपने हमराही के साथ वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि मुखबिर की सूचना पर गौरीबाजार ओवरब्रिज के नीचे से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जिनके पास से एक चोरी मोबाइल फोन चोरी के सात हजार रुपए व दो अदद आरी बिना नम्बर प्लेट की मोटर साइकिल को बरामद किया
पकड़े गये आभियुक्तो ने अपना नाम शिवा सोनकर पुत्र स्वामी नाथ सोनकर निवासी काशीराम आवास मेहढ़ा पुरवाअभिषेक कुमार पुत्र गनेश प्रसाद निवासी काशीराम आवास मेहढ़ा पुरवा असलम पुत्र अशरफ अंसारी निवीसी अबुबकर नगर थाना देवरिया वताया
अभियुक्तों ने पुछताछ के क्रम में बताया कि उनके द्वारा 18/19दिसम्बर की रात रामपुर चौराहे पर स्थित दुकान में चोरी किया गया था, माह सितम्बर में देवरिया के रामनाथ देवरिया व उमानगर में घरों में चोरी किया गया था और भटनी स्टेशन से एक व्यक्ति का मोबाइल फोन चोरी किया था
अभियुक्तों के विरूद्ध थाना गौरीबाजार देवरिया व भटनी मे मुकदमा पंजीकृत था
गिरफ्तार करने वालो मे थानाध्यक्ष दिनेश मिश्रा थानाध्यक्ष उ.नि.संतशरण यादव का मुमताज अंसारी का प्रदीप कुमार का शिवशंकर यादव थाना गौरी बाजार थे

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें