बुधवार, 24 जनवरी 2024

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर शिक्षकों ने सिखाया आत्मरक्षा के गुर

 राष्ट्रीय बालिका दिवस पर शिक्षकों ने सिखाया आत्मरक्षा के गुर

मनोज रूंगटा

सिखाया जा रहा है वालिकाओं को आत्मरक्षा हेतु रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण-मनोज भाटिया

रुद्रपुर देवरिया राष्ट्रीय बालिका दिवस पर रुद्रपुर नगर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय रुद्रपुर में बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाते हुए उन्हें स्वावलंबी बनने का जोर दिया 

अनुदेशक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज भाटिया ने कहा कि आज के दौर में बालिकाएं जीवन के हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति मजबूती से दर्ज कर रही है शिक्षा , स्वास्थ्य, खेल, सामाजिक सभी क्षेत्रों में बालिकाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। बालिकाओं को आत्मरक्षा हेतु वर्तमान सरकार द्वारा रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है जिससे बालिकाएं मानसिक एवं शारीरिक रूप से मजबूत हो रही हैं विद्यालय परिवार की शिवकुमारी मौर्य, दयाशंकर पांडे, प्रीति श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह, नौशाद अली ने भी बालिकाओं को आत्मरक्षा हेतु प्रेरित किया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एसपी ने थाना रुद्रपुर का किया निरीक्षण, प्रशिक्षु आरक्षियों का सम्मेलन लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रुद्रपुर/देवरिया। पुलिस अधीक्षक  अभिजीत आर. शंकर द्वारा थाना रुद्रपुर पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु आरक्षियों का सम्मेलन ...