जगद्गुरु श्री शंकराचार्य एवं भारत की एकात्मकता विषय पर रामजी सहाय पी.कालेज मे व्याख्यान का हुआ आयोजन
मनोज रूंगटा
ब्रह्मा कण -कण में ,हर जीव में आत्मा व्याप्त है प्रो मिश्र
सत्य तक पहुँचना अगर पागल है तो सभी पागलपन प्राप्त करें विजय प्रकाश
रुद्रपुर देवरिया रूद्रपुर नगर स्थित रामजी सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सुमित्रा सहाय सभागार में गुरूवार को भारतीय भाषा समिति ,शिक्षा मंत्रालय द्वारा जगद्गुरु श्री शंकराचार्य एवं भारत की एकात्मकता विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया,
कार्यक्रम की शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रो.अरविंद नारायण मिश्र, उत्तराखंड ने मां सरस्वती एवं स्व सहाय के चित्र पर माल्यापर्ण के साथ दीप प्रज्वलित कर
प्राचार्य प्रो बृजेश कुमार पाण्डेय ने अतिथियो का माल्यापर्ण के साथ प्रतीक चिन्ह व अंगवस्त्रम देकर किया स्वागत
प्राचार्य प्रो बृजेश कुमार पाण्डेय ने आये अतिथियो का स्वागत माल्यापर्ण के साथ प्रतीक चिन्ह व अंगवस्त्रम प्रदान कर किया सम्बोधन मे प्रो.अरविंद नारायण मिश्र ने व्याख्यान देते हुए कहा कि-ब्रह्मा कण -कण में व्याप्त हैं, हर जीव में आत्मा है,हर जीव की स्वतंत्र सत्ता है, ब्रह्म सत्य है जगत मिथ्या हैं ,उन्होंने छात्रों से दर्शन शास्त्र के अध्धयन की सलाह दी
विशिष्ट अतिथी प्रो.विजय प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि सत्य तक पहुँचना अगर पागलपन है तो सभी इस पागलपन को प्राप्त करें
प्राचार्य प्रो बृजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि निश्चित रूप से आज के व्याख्यान से हमारे विद्यार्थी लाभान्वित हुए होंगे,
इस अवसर पर प्रो.संतोष यादव,डॉ मनीष कुमार,डॉ गौरव कुमार,डॉ बृजेश प्रजापति, डॉ शरद वर्मा, डॉ आनंद मोहन, डॉ सज्जन लाल गुप्त,डॉ प्रद्युत कुमार सिंह, डॉ वेद प्रकाश ,डॉ अजय पाण्डेय,डॉ दिव्या त्रिपाठी, डॉ सुधीर श्रीवास्तव डॉ विनीता दीक्षित के अलावा छात्र -छात्राओ की गरिमामयी उपस्थिति रही
कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ आशुतोष कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया संचालन धीरज कुमार मद्देशिया किया


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें