मंगलवार, 14 मई 2024

पैनल बदलने के कार्य को लेकर आज नगर की छः घंटा विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

 33 /11 के वी  विद्युत उपकेन्द्र के तहसील फीडर पर लगे जर्जर पैनल बदलने का होगा कार्य 

मनोज रूंगटा

बुधवार को 10:00 बजे से 4:00 तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित अवर अभियंता राजा प्रसाद

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर के जामुन चौराहा स्थित 33 /11 के वी  विद्युत उत्केंद्र पर लगे जर्जर पैनल बदलने के कार्य को लेकर बुधवार को प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति वाधित रहेगी

यह जानकारी रूद्रपुर  उपकेंद्र के उपखंड अधिकारी अवनीश श्रीवास्तव व नगर के अवर अभियंता राजा प्रसाद ने देते हुए बताया कि वुधवार को 33/11 के वी विद्युत उपकेंद्र रुद्रपुर तहसील पर पुराने पैनल के स्थान पर नया पैनल लगाने का कार्य किया जाएगा जिसके कारण  प्रातः 10:00 बजे से 4:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी रुद्रपुर तहसील के समस्त सम्मानित उपभोक्ताओं से निवेदन है कि अपने आप सारे आवश्यक कार्य प्रातः 10:00 बजे से पूर्व निपटा ले

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

फैंसी ड्रेस में बच्चों ने बिखेरे विविध रंग, भारत माता से लेकर श्रीराम तक बने नन्हे कलाकार

रुद्रपुर (देवरिया)। एल.बी.आर. पब्लिक स्कूल में मंगलवार को नर्सरी से कक्षा तृतीय तक के छात्र-छात्राओं के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन...