मनोज रूंगटा
पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर किया पुख्ता इंतजाम
रुद्रपुर देवरिया ईद -उल अजहा का त्यौहार चंद्र दर्शन के अनुसार सोमवार को मनाया जाएगा जहां पुलिस प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था बनाए हेतु सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है नमाज मौलाना के अनुसार कर्बला ईदगाह पर सुबह 8:00 बजे व छोटी मस्जिद पर 8:30 बजे अदा किया जायेगा
रुद्रपुर नगर के जमुनी चौराहा गोला वार्ड स्थित कर्बला (ईदगाह) में अदा की जाने वाली बकरीद की नमाज को लेकर कमेटी और नगर पंचायत द्वारा साफ सफाई की व्यवस्था की जा रही है
नमाज कर्वला (ईदगाह) पर सुबह 8:00 बजे व छोटी मस्जिद में 8:30 बजे की जायेगी अदा
मौलाना आमिर खान के अनुसार कर्बला ईदगाह पर सुबह 8:00 बजे व छोटी मस्जिद में 8:30 बजे नमाज अदा कराई जाएगी त्योहार को 100 कुशल संपन्न करने हेतु पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा इंतजाम के मद्ये नजर रखते हुए सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की है ताकि नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो जिसके लिए जिला प्रशासन ने जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया है जो अपने-अपने क्षेत्र में त्योहार के दिन भ्रमणशील रहेंगे
त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम क्षेत्राधिकारी
क्षेत्राधिकारी अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि सर्कल के अंतर्गत पड़ने वाले मस्जिदों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतू पुलिस बल की तैनाती की गई है

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें