शुक्रवार, 13 सितंबर 2024

अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ जेवरात सहित नगद उड़ाये

 मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर के चौहाटा वार्ड में गुरुवार की बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने दरवाजे से घुसकर नगदी समेत लाखों के जेवरात उड़ा ले गए 

जानकारी के अनुसार गोरख विश्वकर्मा पुत्र स्व रविंद्र विश्वकर्मा चौहट्टा वार्ड स्थित बैकुंठ धाम के रास्ते मे मकान बनाकर रहते हैं जहां घर पर  गोरख की पत्नी व माता रहती है गोरख बाहर  रहते हैं गुरुवार की रात्री  गोरख की माता, पत्नी व वहन  सोई थी जहां अज्ञात चोरों ने दरवाजे से घुसकर अंदर गोदरेज की अलमारी व बक्सा तोड़कर उसमें रखा नगद व जेवरात उड़ा ले गये

गोरख की माता वेयली देवी ने रुद्रपुर कोतवाली में तहरीर देकर लगभग 10 हजार नगद व लाखों का जेवरात चोरों द्वारा ले जाना बताया

पुलिस मौके पर पहुंच कर छानवीन मे जुटी

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रतन पांडे नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि छठठेलाल निगम सभासद अजय जायसवाल सहित सैकड़ो लोग पहुंच गए जहां पुलिस चोरी के घटना में जांच में जुटी है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

फैंसी ड्रेस में बच्चों ने बिखेरे विविध रंग, भारत माता से लेकर श्रीराम तक बने नन्हे कलाकार

रुद्रपुर (देवरिया)। एल.बी.आर. पब्लिक स्कूल में मंगलवार को नर्सरी से कक्षा तृतीय तक के छात्र-छात्राओं के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन...