शनिवार, 12 अक्टूबर 2024

विसर्जन के दिन संवेदनशील जगह पक्का चौक पर (चौक) की सुरक्षा का पुलिस ने किया पुख्ता इंतजाम

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर के संवेदनशील जगह पक्का चौक स्थित (चौक) को लेकर नगर पंचायत व पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किया है जहां नगर पंचायत द्वारा ब्रैकेटिंग तथा पुलिस द्वारा पुलिस की गार्डिंग (कैची) लगाकर पुख्ता इंतजाम किया गया है 

. मालूम हो की बीते दिन नगर में मुगलों का बाप छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर पोस्टर वार में चल हाई वोल्टेज ड्रामा चला हिन्दू संगठन पोस्टर उतरने को लेकर धरना प्रदर्शन किया था जिसको लेकर विसर्जन में तनाव स्थिति पैदा हो गई  

जिसको लेकर पुलिस कप्तान व जिलाधिकारी ने रुद्रपुर कोतवाली में एक बैठक कर त्यौहार में खलल डालने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का कड़ा निर्देश दिया था जिसको लेकर अतिरिक्त क्षेत्राधिकारी बरहज अंशुमन श्रीवास्तव थासदर कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह को रुद्रपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान ड्यूटी लगाई है

बताते चले कि नगर मे छोटी वडी लगभग 61 मूर्तिया स्थापित हुयी थी जिनके  विसर्जन का रास्ता पक्का चौक होकर ही जाता है जहां पक्का चौक पर एक वर्ग का चबूतरा स्थित है जिसकी सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहती है रास्ता सकरा होने के कारण विसर्जन वाली ट्रैक्टर ट्राली घूमने पर दिक्कत पैदा होती है जहां ट्रैक्टर का चबुतरा पर लड़ने का डर रहता है इसलिए जिला से लेकर स्थानीय स्तर तक के प्रशासन की निगाहें पक्का चौक पर बनी रहती  है सम्वेदनशील जगह को लेकर उप निरीक्षक शिवम तिवारीसहित  व स्थानीय पुलिस सहित अन्य थानों की फोर्स लगा दी गई है

मूर्ति विसर्जन को लेकर अधिकारियों ने विसर्जन घाट का निरीक्षण किया

मूर्ति विसर्जन को लेकर एस डी एम हरिशंकर लाल क्षेत्राधिकारी हरी राम यादव  अंशुमन श्रीवास्तव नायव तहसील अनिल तिवारी ने रुद्रपुर मझने नाला पिडरा घाट नारायणपुर स सेमरौना पुल का स्थलीय निरीक्षण किया

दोपहर से ही मूर्ति विसर्जन का सिलसिला शुरू

रुद्रपुर कोतवाली में स्थापित लगभग 280 स्थापित मूर्तियों में दो दिन के विसर्जन में गुरुवार के प्रथम दिन लगभग 2:00 बजे तक एक दर्जन  से अधिक मूर्तियां विसर्जितहो गई


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

वी आर सी रुद्रपुर में हुआ तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण का शुभारंभ

  प्रशिक्षण का उद्देश्यआउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना राज किशोर सिंह रुद्रपुर देवरिया समग्र शिक्षा अभियान के...