सोमवार, 4 नवंबर 2024

छठ घाट के तैयारी का डी एम व एस पी ने किया निरीक्षण दिया आवश्यक निर्देश


     रुद्रपुर देवरिया पौराणिक तीर्थ स्थल रुद्रपुर के सेमरौना  स्थित बथुआ रिवर फ्रंट पर छठ के पावन पर्व पर होने वाली भीड़ के मद्देनजर नगर पंचायत द्वारा छठ घाट के कराए जा रहे तैयारी का निरीक्षण जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया तत्पश्चात अधिकारियों को छठ पूजा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से मनाने के सम्बंध मे आवश्यक निर्देश दिया

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा सोमवार के अपराहृन सेमरौना स्थित बथुआ रिवर फ्रंट पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /उप जिलाधिकारी श्रुति शर्मा के साथ पहुंचे जहा नगर पंचायत द्वारा कराए गए छठ घाट के कार्यों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि छठ घाट पर प्रकाश की व्यवस्था, पेयजल, नदी में ब्रैकेटिंग ,गोताखोर व नाव की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए तथा छठ पूजा स्थलों पर सी सी टीवी कैमरा अनिवार्य रूप से लगाया जाए 

छठ घाट पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के साथ सीसीटीवी कैमरा लगाने का डीएम ने दिया निर्देश

डी एम ने छठ पूजा स्थलों पर आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की अलग से व्यवस्था की वात कही ताकि जाम न लग सके उन्होंने बताया कि छठ पूजा स्थान पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम उपलब्ध रहेगा जिससे आवश्यक संदेश पूजा स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं तक आसानी से पहुंचा जा सके नगर पंचायत की व्यवस्था देखकर जिलाधिकारी ने उनके कार्यों की सराहना की

छठ पूजा स्थल पर पुलिस की व्यवस्था रहेगी चाक चौवन्द सादे  वर्दी में पुलिस करेंगी निगरानी एस. पी

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने छठ पूजा स्थल पर चाक चौवन्द सुरक्षा के इंतजाम करने के लिए अपने मातहतो को आवश्यक निर्देश दिया और कहा कि सभी छठ पूजा स्थलों पर सादे वेश में पुलिसकर्मी  तैनात किये जायेगे 

निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि छठठे लाल निगम एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव नायब तहसीलदार अनिल तिवारी शिवेंद्र कौन्डिल थाना प्रभारी रतन पांडे सहित सभासद गण उपस्थित थे

ग्रामीण क्षेत्रो में  की जा रही है छठ पूजा को लेकर तैयारी

छठ पूजा को लेकर ग्रामीण अंचलों में भी नदी पोखरा तालाबों पर साफ सफाई व पथ प्रकाश की व्यवस्था कराई जा रही है जहां के प्रधान अपने-अपने क्षेत्र स्थित पोखरा नदी तालाब व पोखरो की साफ सफाई के साथ पर प्रकाश की व्यवस्था करा रहे हैं छठ पूजा को लेकर श्रद्धालु पोखरा के किनारे बेदी बनाकर उसकी रंगाई पुताई भी कर रहे हैं

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

वी आर सी रुद्रपुर में हुआ तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण का शुभारंभ

  प्रशिक्षण का उद्देश्यआउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना राज किशोर सिंह रुद्रपुर देवरिया समग्र शिक्षा अभियान के...