मंगलवार, 10 दिसंबर 2024

अनियंत्रिक टेलर घर में घुसी एक की हुयी मौत

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर भभवली बाईपास पर मंगलवार की रात्री एक अनियंत्रित टेलर घर में घुस गई जिससे एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई जहां हजारों की संख्या में जुड़ी भीड़ में बाईपास पर ब्रेकर व अतिक्रमण को लेकर नगर पंचायत के विरुद्ध आक्रोश जताया

रुद्रपुर नगर के भमौली बाईपास पर स्वर्गीय काशी साहू के पुत्र सच्चिदानंद व स्वर्गीय राजेश की दुकान है जहां रात्रि 10:00 बजे एक तेज रफ्तार की टेलर  सच्चिदानंद की दुकान घुस गई वही राजेश का पुत्र दीपक उम्र 35 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया जहां देवरिया मेडिकल कॉलेज जाते समय रास्ते में मौत हो गई मौके पर पहुंचे पुलिस ट्रक सहित ड्राइवर को कब्जे में ले लिया 

आक्रोशित भीड़ ने  सड़क को  किया जाम

दर्दनाक घटना को लेकर हजारों की संख्या में जुटी भीड़ देर रात तक बवाल काटा और ब्रेकर न होने पर आक्रोश जताते हुए सड़क पर गिरे वालू (अतिक्रमण )को लेकर नगर पंचायत के खिलाफ आक्रोश जताते हुए सड़क को जाम कर दिया मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स थाना प्रभारी रतन पांडे व पुलिस फोर्स किसी तरह लोगों को समझा वुझाकर जाम रास्ते को खुलवाया ट्रेलर कुशीनगर जनपद की है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

वी आर सी रुद्रपुर में हुआ तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण का शुभारंभ

  प्रशिक्षण का उद्देश्यआउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना राज किशोर सिंह रुद्रपुर देवरिया समग्र शिक्षा अभियान के...