शनिवार, 4 जनवरी 2025

संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 33 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें चार का हुआ निस्तारण

 रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर तहसील के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राव की अध्यक्षता में किया गया जहां कुल 33 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें राजस्व  के चार प्रार्थना पत्र का निस्तारण किया गया ए

 डी एम वित्त एव राजस्व अरूण कुमार राय ने कहा कि समाधान दिवस में पड़े प्रार्थना पत्र का निस्तारण समयबद्ध समय से निस्तारण करावे समाधान दिवस में राजस्व के 19 पुलिस के चार विकास के दो खाद्य एवं रसद एक सहित अन्य सात प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें राजस्व के चार का निस्तारण कर दिया गया 

समाधान दिवस में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एस डी एम श्रुति शर्मा प्रशिक्षु पीसीएस धीरेंद्र यादव तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा नायब तहसीलदार अनिल तिवारी शिवेंद्र कौन्डिल अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव एस डीओ चंदन जायसवाल सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

विद्युत विभाग द्वारा मेगा कैंप का आयोजन, उपभोक्ताओं की समस्याओं का होगा समाधान

  15 मई से 22 मई तक निर्धारित स्थान पर लगेगा कैम्प रुद्रपुर। विद्युत वितरण खंड गौरी बाजार के अंतर्गत उपकेंद्र रुद्रपुर क्षेत्र में उपभोक्ताओ...