शनिवार, 25 जनवरी 2025

मतदाता जागरूक दिवस की गोष्ठी में एस डी एम ने छात्राओं के साथ निभायी शिक्षक की भूमिका

एस डी एम ने छात्राओं को मतदान के लिए किया जागरूक

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस पर एसडीएम श्रुति शर्मा ने तहसील सभागार में मतदाता जागरूकता अभियान में पंडित श्री कृष्ण उपाध्याय विद्यालय की छात्राओं को जागरुक करते हुए खुद शिक्षक की भूमिका में नजर आई जहां ज्ञानवर्धक जानकारी पाकर छात्राएं भी खुश हुई

एस डी एम ने गोष्ठी मे निभायी शिक्षक की भूमिका कहां-  लोकतंत्र में मतदाताओं को अपने पसंद की सरकार चुनने का अधिकार

शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एस डी एम श्रुति शर्मा ने उपस्थित विद्यालय की छात्राओं से मतदाता संबंधित जानकारी चाही जिसमें उन्होंने चुनाव आयोग का गठन ग्राम सभा का चुनाव कौन करता है पहले चुनाव आयुक्त कौन थे राज्यसभा व लोकसभा में कितनी सीट होती हैं लोकतंत्र निर्वाचन आयोग मतदान और मतदान के अधिकार से संबंधित प्रश्नों की झड़ी लगाकर बच्चों से उत्तर मांगा जहां एसडीएम ने विस्तार से व्याख्या कर छात्र-छात्राओं को जानकारी दी ज्ञानवर्धक जानकारी पाकर छात्राये भी खुश नजर आए 

 विद्यालय की छात्रा काजल व सुष्मिता सेन ने अपने द्वारा बनाए गए पेंटिंग के माध्यम से मतदान प्रलोभन में न आकर करने आदि जानकारी दी

 एसडीम ने खुद शिक्षक की भूमिका निभाते हुए कहां की लोकतंत्र में मतदाताओं को अपने पसंद की सरकार चुनने का अधिकार है देश के विकास में युवा वर्ग का अहम रोल होता है इस दौरान उन्होंने इस अभियान के तहत गांव में लोगों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

वी आर सी रुद्रपुर में हुआ तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण का शुभारंभ

  प्रशिक्षण का उद्देश्यआउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना राज किशोर सिंह रुद्रपुर देवरिया समग्र शिक्षा अभियान के...