मंगलवार, 14 जनवरी 2025

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले युवक पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

रुद्रपुर देवरिया एकौना थाना क्षेत्र के एक गाव निवासी युवती ने नरायनपुर  निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म  करने का तहरीर देकर आरोप लगाया  जिस पर पुलिस ने उक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया

युवती ने एकौना थाने में दिए गए तहरीर मे कहा कि 12 जनवरी को बगल के गांव के रहने वाला एक युवक अपने घर वालों से शादी की बात करने के लिए बाइक से बुलाकर घर ले गया युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने कई बार शारीरिक संबंध बनाया और रात्रि में अपने दोस्तों के साथ उसके गांव के गेट पर छोड़कर चला गया 

पिड़िता के मुताबिक 2 साल पहले आरोपीय युवक से उसकी जान पहचान हुयी थी तभी से वह शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया लेकिन युवती ने शादी से पहले ऐसा करने से मना कर दिया था पुलिस ने महिला के तहरीर पर उक्त युवक  के विरुद्ध 3/24 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

रामजी सहाय पीजी कॉलेज में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नही प्रतिभाओं को मंच देना आवश्यक प्रार्चाय रुद्रपुर देवरिया  रामजी सहाय पी.जी. कॉलेज में बुधवार को सहाय ...