मनोज रूंगटा
रुद्रपुर देवरिया मराठा साम्राज्य की महान शासक और समाज सुधारक देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी जयंती के उपलक्ष में प्रदेश सरकार के निर्देश पर भाजपाइयो ने सफाई स्वच्छता अभियान चलायाशुक्रवार को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठ्ठठे लाल निगम व नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में दूग्धेश्वर नाथ मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों का सफाई कर अभियान का शुरूआत किया
अहिल्याबाई होलकर नारी शक्ति ,धर्म और सामाजिक न्याय की प्रतिमूर्ति थी. छठठे लाल निगम
छठठे लाल निगम ने अहिल्या बाई होलकर के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुये कहा कि वे यह नारी शक्ति ,धर्म और सामाजिक न्याय की प्रतिमूर्ति थी उन्होंने शासन को लोक कल्याण का माध्यम बनाकर भारतीय इतिहास में एक अ द्धितिय स्थान प्राप्त किया आज उनकी जयंती पर हमें उनके समाज सेवा स्वच्छता और समृद्धि के प्रति योगदान को याद करने का अवसर प्रदान करती है 31 मई तक चलेगा
नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह सफाई अभियान न केवल हमारे पर्यावरण को स्वच्छ रखने में मदद करेगा बल्कि सामुदायिक सहभागिता और जागरूकता को भी बढ़ावा देगा
मोहन उपाध्याय ने कहा कि हम सभी को मिलकर उनके आदर्श को जीवित रखने का संकल्प लेना चाहिए
स्वच्छता अभियान में जितेंद्र गुप्ता इंजीनियर्स सुशील चन्द बहादुर गौतम विनोद सोनकर पंकज कनौजिया भोलू पांडे बृजेश शर्मा आदि लोग थे
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें