सोमवार, 28 जुलाई 2025

सेना के रिटायर्ड जवान की पीट-पीट कर हत्या घटनास्थल पहुंचे ए एस पी

एक वर्ष से चल रहा था जमीन के विवाद का मामला


रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर में सोमवार के दोपहर मे सेना के  रिटायर जवान की पीट कर हत्या कर दी गयी जिससे फतेहपुर एक बार फिर सुर्खियों में आ गया घटना जमीनी रंजीश बताया जाता है सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी अरविंद वर्मा सहित स्थानी पुलिस मौके पर पहुंच गयी

जानकारी के अनुसार सेना के रिटायर जवान रामदयाल कुशवाहा उम्र 65 वर्ष की फतेहपुर प्राइमरी विद्यालय के पास मौजूद एक भूमि को लेकर एक वर्ष से राम प्रकाश निषाद के परिवार से उनका विवाद चल रहा था सोमवार को उनकी भूमि में विपक्ष का एक व्यक्ति बोलेरो घुमा रहा था जिसे लेकर वाद विवाद हो गया 

आरोप है विपक्ष ने लाठी-डंडे से रामदयाल पर हमला बोल दिया जिससे वह घायल होकर मौके पर ही गिर गए। सूचना पर यूपी 112 की टीम पहुंची और अपनी ही गाड़ी में उन्हें सीएचसी रुद्रपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

घटनास्थल पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक परिवार जनों से ली जानकारी

हत्या की सूचना मिलते ही एएसपी अरविंद कुमार वर्मा, सीओ हरिराम यादव, प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच की। 

मृतक के बेटे का आरोप है कि अपनी समस्या को लेकर लगातार वह तहसील दिवस व अन्य जगहों पर दौड़ते रहे, लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी और फिर हत्या कर दी गई।परिजनो ने प्रधान सहित पाचँ पर हत्या का आरोप लगाया हैजिसमें पुलिस ने एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है

एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

वी आर सी रुद्रपुर में हुआ तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण का शुभारंभ

  प्रशिक्षण का उद्देश्यआउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना राज किशोर सिंह रुद्रपुर देवरिया समग्र शिक्षा अभियान के...