गुरुवार, 3 जुलाई 2025

त्योहार को लेकर एस डी एम में अधिकारियों के संग की बैठक

 ढ़ीले एवं लटके तार को ठीक करने का दिया निर्देश

रुद्रपुर देवरिया मोहर्रम के त्यौहार को लेकर गुरुवार के देर शाम रूद्रपुर  कोतवाली मे एस डी एम हरिशंकर लाल ने मोहर्रम के त्यौहार पर ताजिया घूमने को लेकर निर्धारित रूट पर विद्युत विभाग के अधिकारी व पुलिस के अधिकारियों के साथ गहन समीक्षा की जहां विद्युत विभाग की एस डीओ चंदन जायसवाल व नगर की अवर अभियंता राजा प्रसाद को निर्धारिट रूट पर ढीले तार को ठीक करने के साथ लटके केवल को ऊपर करने का निर्देश दिया

क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव ने थाना प्रभारी विनोद सिंह से रूट की जानकारी प्राप्त की उन्होने कहा कि कोतवाली क्षेत्र के संवेदनशील अति संवेदनशील एल क्षेत्रो पर पुलिस की निगरानी रहेगी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

फैंसी ड्रेस में बच्चों ने बिखेरे विविध रंग, भारत माता से लेकर श्रीराम तक बने नन्हे कलाकार

रुद्रपुर (देवरिया)। एल.बी.आर. पब्लिक स्कूल में मंगलवार को नर्सरी से कक्षा तृतीय तक के छात्र-छात्राओं के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन...