इंदुपुर राजकीय महाविद्यालय को मिला बड़ा तोहफा
मनोज रुंगटा
रुद्रपुर देवरिया विधान परिषद सदस्य डा. रतनपाल सिंह ने मंगलवार को रुद्रपुर विधान सभा क्षेत्र मे उच्च शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाई देने राजकीय महा विद्यालय इंदुपुर में 280.97 लाख की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक ऑडिटोरियम हाल का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया
मुख्य अतिथि का विद्यालय प्रबंधन में बुके देकर किया स्वागत
ग्रामीण अंचल में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता डा रतन पाल सिंह
डा. रतनपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य हो रहा है। ग्रामीण अंचल में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है और इस ऑडिटोरियम के निर्माण से महाविद्यालय के विद्यार्थियों को न केवल अकादमिक गतिविधियों बल्कि सांस्कृतिक, सामाजिक व बौद्धिक आयोजनों के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध होगा।
उन्होंने कहा कि लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह हॉल आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा, जिससे छात्रों को महानगरों जैसी शैक्षिक वातावरण की सुविधा उनके अपने क्षेत्र में ही मिल सकेगी। यह भवन आने वाले वर्षों में विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने का बड़ा केंद्र बनेगा।
इस मौके पर उच्च शिक्षा अधिकारी गोरखपुर, बस्ती मंडल प्रोफेसर उदयभान ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में उच्च शिक्षा के लिए उन्नत अधोसंरचना की मांग उठ रही थी, जो अब पूरी हो रही है। अब छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, कार्यशालाओं, सेमिनारों और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए व्यापक मंच मिलेगा।
प्राचार्य डॉ उमाशंकर गुप्ता ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुये इस पहल पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि एमएलसी डा. रतनपाल सिंह के प्रयासों से क्षेत्र में शिक्षा का परिदृश्य बदल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में इंदुपुर का राजकीय महाविद्यालय न केवल जिले बल्कि प्रदेश के प्रमुख शैक्षणिक केंद्रों में शामिल होगा। पकार्यक्रम में मुख्य रूप से यूपी पीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज शर्मा,अजय प्रताप सिंह, जेई नीलोफर, मंडल अध्यक्ष वैभव सिंह शोले,अभिनन्दन सिंह,रजत सिंह और प्राध्यापक, छात्र छात्राएं मौजूद थे


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें