मनोज रूंगटा
रुद्रपुर देवरिया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व रुद्रपुर नगर मे शनिवार को हर्षोल्लास के बीच धुम धाम से मनाया गया जहां देर रात भगवान श्री कृष्ण का जन्म होते ही हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की स्वर से पूरा वातावरण गूंज गया
गोला वार्ड मे सजी आकर्षक झांकी
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल रुद्रपुर कोतवाली पहुंचकर किया पूजन अर्चन
रुद्रपुर नगर के कोतवाली मे पत्रकार मनोज रुंगटा प्रत्यूष बिहार स्कुल प्रदीप गुप्ता राम जानकी मंदिर ठाकुर द्वारा मंदिर सहित अन्य मंदिर पर जन्मोत्सव मनाया गया रुद्रपुर कोतवाली को भव्य एवं आकर्षक ढंग से सजाया गया था जहां पूजन थाना प्रभारी विनोद सिंह ने कराया इस दौरान देर रात्री जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने भी पूजन अर्चन किया
नवाब हुसैन नियाजी के भजनों पर .श्रद्धालु देर रात तक झूमे
रुद्रपुर कोतवाली में जन्माष्टमी के पर्व रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे बरहज के शहनाई वादक नवाब हुसैन नियाजी द्वारा गाये भजनों पर उमड़ी भीड़ देर रात तक झूमती रही




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें