रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर विधान सभा क्षेत्र के पूर्व मंत्री विधायक जय प्रकाश निषाद द्वारा उनके निवास स्थान लक्ष्मीपुर स्थित मैरेज लान में रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन किया गया जहां क्षेत्र से उपस्थित सैकड़ो महिलाएं व बहनों ने उनके कलाई पर राखी बांधकर पुनः विधायक बनने का आशीर्वाद दिया विधायक ने भी उनका रक्षा करने का वचन लिया
बहनों को राखी पर उपहार देकर विधायक ने किया विदा
रक्षाबंधन के त्योहार पर शनिवार को रूद्रपुर विधान सभा क्षेत्र के अवधपुर से जयंती देवी मैना देवी प्रतिमा ग्राम बनकटा से सुंदरी देवी चंद्रावती देवी भाजवंती देवी परसा जंगल से फूलमती जयंती पुष्पा देवी भृगसरी से निर्मला देवी आदि सैकड़ो महिलाओं में विधायक जयप्रकाश निषाद .की कलाई पर रक्षा सूत्रबंध वाध कर उन्हें पुनः विधायक बनने का आशीर्वाद दिया और कहां की .विधायक जयप्रकाश निषाद जीवन भर बहनो और जरूरत मंदों की सेवा कर उनकी हिफाजत करेविधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा कि मै भाग्यशाली हूं कि रक्षाबंधन पर सैकड़ो बहनों ने राखी बांध कर भाई-बहन के अटूट रिश्ते को मजबूत किया
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विश्व विजय निषाद जितेंद्र निषाद राजीव गुप्ता संगम घर द्विवेदी पूर्व नंगर पंचायत अध्यक्ष सुभाष चंद्र मद्धेशिया राजेश यादव सुनील निषाद जितेंद्र गुप्ता राम संतोष शुक्ला कमलेश सिंह ऋषि सिंह वैभव सिंह .राजीव गुप्ता .राजू यादव .कर्मवीर सिंह सोलंकी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे
अवनीश यादव ने निभाया भाई का फर्ज .स्व प्रेमचंद की बेटियो से वधवायी राखी
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के पूर्व अध्यक्ष ने फतेहपुर निवासी स्व प्रेमचंद यादव की बेटी जिन्हे वह बहन मानते हैं उनसे रक्षाबंधन पर उनसे अपने कलायी पर राखी वधवाते हुए उनके रक्षा की शपथ ली और कहा कि स्व प्रेमचंद यादव के वेटियो को मैं अपनी बहन मानता हूं जिससे मैं प्रति वर्ष रक्षाबंधन पर राखी बंधवाता हूँ
बताते चले की जमीन विवाद को लेकर प्रेमचंद की हत्या हो गई थी जिसमें परिवार अकेला पड़ गया था जहां सपा नेता अवनीश यादव ने उनके बेटियों कोअपना बहन बनाया था



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें