गुरुवार, 7 अगस्त 2025

एस पी के निर्देश पर ग्राम पैना में एकल खिड़की समाधान पर आधारित नागरिक सेवा कैम्प/चौपाल क्या हुआ आयोजन


रुद्रपुर देवरिया पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में बुधवार को थाना बरहज के ग्राम पैना में  क्षेत्राधिकारी बरहज  अंशुमान श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस विभाग सहित विभिन्न विभागों ने बेहतर नागरिक सेवा हेतु एकल खिड़की समाधान पर आधारित एक नागरिक सेवा कैम्प/चौपाल का आयोजन किया 
 इस दौरान पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, बैंक विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा उपस्थित रहकर नागरिक सेवा के बेहतरीकरण हेतु समन्वित तरीके से लोगों की समस्याओं को सुना गया तथा राजस्व व पुलिस विभाग से सम्बन्धित कुल 07 प्रकरणों में से 04 का मौके पर निस्तारण करते हुए शेष 03 प्रकरणों में नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है । साथ ही विभिन्न विभागों में चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं जैसे –छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,चाइल्ड हेल्पलाइन आदि के विषय में जानकारी प्रदान किया गया ।

 
 चौपाल मे मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिला सशक्तीकरण हेतु  थाना बरहज द्वारा वहां उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर महिला सम्बन्धी अपराधों से बचाव हेतु जागरुक किया गया और विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- 1090, 112, 1091 आदि के विषय में जानकारी दी गयी ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने गौरीबाजार विकास खण्ड का किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं की गहन जांच

रुद्रपुरदेवरिया जिलाधिकारी देवरिया  दिव्या मित्तल ने शनिवार को अपराह्न  विकास खण्ड गौरीबाजार का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण मे सफाई एवं व्यवस...