BEO ने अंशिका गुप्ता की आत्मविश्वासपूर्ण कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा की
रुद्रपुर देवरिया मिशन शक्ति अभियान के तहत संविलयन विद्यालय रुद्रपुर की कक्षा 8 की छात्रा अंशिका गुप्ता को एक दिन का रुद्रपुर विकासखंड का खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) का दायित्व सौंपा गया।यह अधिकार खंड शिक्षा अधिकारी राजकिशोर सिंह ने दी
एक दिन की BEO वनी अंशिका पहुंची अपने कार्यालय
एक दिन की BEO वनी आशिका जव कार्यालय पहुंची तो खंड शिक्षा अधिकारी ने अंशिका गुप्ता का अपने कार्यालय पर स्वागत किया तथा कार्यालय के अभिलेख तथा कार्मिकों से परिचय कराया
इस विशेष अवसर पर अंशिका गुप्ता ने खंड संसाधन केंद्र (BRC) का निरीक्षण कर संयुक्त विद्यालय रुद्रपुर का भ्रमण किया तथा संचारी रोग नियंत्रण अभियान प्रशिक्षण तथा प्रधानाध्यापक एवं खंड शिक्षा अधिकारी की बैठक में भी सक्रिय रूप से भाग लिया।
उन्होंने विद्यालयों की शैक्षिक व्यवस्था, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति एवं शिक्षण कार्य की गुणवत्ता का भी अवलोकन किया। इसके अतिरिक्त गणित ओलंपियाड विज्ञान ओलंपियाड तथा अंग्रेजी ओलंपियाड के ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के अंतर्गत विजेता बच्चों को मेडल पहनाकर पुरस्कृत भी किया। ब्लॉक रुद्रपुर में अच्छा कार्य करने वाले प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जिसमें सर्वाधिक नामांकन के लिए कंपोजिट विद्यालय रुद्रपुर के प्रधानाध्यापक श्री सत्य प्रकाश सिंह सिंह, प्राथमिक विद्यालय रुद्रपुर टू के प्रधानाध्यापक श्री नर्वदेश्वर मणि, कंपोजिट विद्यालय बैदा कोडर के प्रधानाध्यापक श्री अवधेश कुमार, सत्यभामा त्रिपाठी रश्मि आर्या, दयाशंकर पांडे, लालकृष्ण सिंह, गिरीश चंद दुबे, एआरपी अंजनी सिंह प्रवीण यादव,देवेंद्र यादव, वीर बहादुर सिंह, बलवंत सिंह अनुज यादव इत्यादि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
खंड शिक्षा अधिकारी श्री राजकिशोर सिंह ने अंशिका गुप्ता की आत्मविश्वासपूर्ण कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा की।
उन्होंने कहा कि "मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना है, और अंशिका गुप्ता ने इस दायित्व को बखूबी निभाया।"


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें