शनिवार, 27 सितंबर 2025

सतासी इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ

खेल से शरीर व स्वस्थ मन का होता है विकास जयप्रकाश निषाद

रुद्रपुर देवरिया सतासी इंटर कॉलेज में शनिवार को जिला स्तरीय अंडर 19  बालक एवं बालिकाओं का खो-खो  प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ विधायक जय प्रकाश निषाद में पंडित स्वं सुर्यवली पांडे व मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया कालेज के प्रबंधक व प्राचार्य बैकुंठ कुशवाहा ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया

विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा किऐसे आयोजन सेछात्र-छात्राओं का शरीर के साथ बुद्धि का भी विकास होता है हमारी सरकार ऐसे आयोजन कराकर क्षेत्र में छुपी प्रतिभा को निखार कर देश व विदेश में हो रहे प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर देती है

विशिष्ठ अथिती सह जिला विद्यालय निरीक्षकमिथिलेश पांडेए प्रधानाचार्य संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ मिथिलेश सिंह नेखिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

कार्यक्रममें कॉलेज के प्रबंधक तरुण नरेंद्र पांडे रामदरश कुशवाह सभासद सज्जाद अली सहितजनपद से आए एक दर्जन से अधिक प्रधानाचार्य उपस्थित थे कॉलेज के प्रधानाचार्य बैकुंठ नाथ कुशवाहा ने आए अतिथियों का आभार प्रकट किया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सदर स्टेशन देवरिया पर मिशन शक्ति 5.0 के तहत चला जागरूकता अभियान, महिलाओं को अधिकारों की दी गई जानकारी

महिलाएं समाज की शक्ति अभिषेक पांडे  देवरिया। महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 के तहत देवर...