नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान में आ रही दिक्कतों को किया साझा
रुद्रपुर देवरिया शासन के निर्देश पर चलाये जा रहे 'नो हेल्मेट नो फ्यूल अभियान मे आ रही दिक्कतो को लेकर जनपद पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के संरक्षक अंतर्यामी सिंह के नेतृत्व में दर्जनों पेट्रोल पंप के मालिक पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर कोएक ज्ञापन दिया
अभियान के सफलता के लिए सुरक्षा जरूरी अंतर्यामी सिंह
ज्ञापन मे कहा कि सरकार द्वारा 1सितंबर 2025 से ही बिना हेल्मेट पहने ग्राहको को पेट्रोल नहीं देने की व्यवस्था सुनिश्चित की है। किन्तु कतिपय ग्राहक द्वारा इसकी अनदेखी करते हुए पेट्रोल पंप सेल्स मैन स्टाफ से जबर्दस्ती पेट्रोल भरवाने के क्रम में गाली गलौज और बदतमीजी करते हुए जा रहे हैं। जिससे पेट्रोल पम्पों के संचालन से असुविधा के होने के संकेत प्रतीत हो रहा है। ऐसी परिस्थिति से बचाव के लिए जिले में पेट्रोल पंपों पर कार्यरत स्टाफ की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की आवश्यकता है, अन्यथा की स्थिति में पम्प सेल्स मैन पम्प का नाजिल बन्द करने को बाध्य हो सकते है।
उन्होंने कहा कि जनपद के पेट्रोलियम डीलर्स बन्धु जनहित में जारी अभियान का स्वागत करते हुए अपने अपने पेट्रोल पंप पर प्रचार प्रसार को अभियान की जानकारी के लिए बैनर भी लगा दिया है
अत: इस जनहित में अभियान के सफलता हेतु पुलिस बल की विशेष देखरेख जिले के पेट्रोल पम्पों पर होना आवश्यक है। ज्ञापन देने वालो मे संरक्षक अंतर्यामी सिंह के साथ अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी, महामंत्री अखिलेंद्र शाही, त्रिगुणायक विश्वकर्मा, मुन्ना गुप्ता आशीष कंसल आदि दर्जनों पेट्रोल पंप के मालिक थे

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें