शुक्रवार, 26 सितंबर 2025

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक


रुद्रपुर देवरिया राष्ट्रीय सेवा योजना ने मिशन शक्ति के तहतरामजी सहाय पी जी कॉलेज के सुमित्रा सहाय सभागार मे शुक्रवार को छात्राओं को जागरूक किया 

,कार्यक्रम की मुख्य वक्ता राजनीति शास्त्र विभाग की असि. प्रोफेसर डॉ रेखा पाण्डेय ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं खासकर छात्राओं को सुरक्षा एवं संरक्षा प्रदान करना है,उन्हें आर्थिक और सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बनाकर सशक्त बनाना है,जिसके लिए सरकार ने अनेक योजनाएं चलाई है!

डॉ.दिव्या त्रिपाठी, कॉमर्स  विभाग ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सबल होने पर प्रकाश डाला! डॉ पूनम मिश्रा ,गृहविज्ञान ने कहा कि लड़कियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ और सबल होने के लिए जरूरी है कि वो संतुलित और पौष्टिक आहार ले

अध्यक्षता डॉ देवेन्द्र कुमार चौहान व संचालन डॉ सुधीर कुमार दीक्षित ने किया! विनीता दीक्षित ने धन्यवाद ज्ञापित किया !

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

फैंसी ड्रेस में बच्चों ने बिखेरे विविध रंग, भारत माता से लेकर श्रीराम तक बने नन्हे कलाकार

रुद्रपुर (देवरिया)। एल.बी.आर. पब्लिक स्कूल में मंगलवार को नर्सरी से कक्षा तृतीय तक के छात्र-छात्राओं के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन...