रुद्रपुर देवरिया मदनपुर नगर पंचायत में गनियारी निवासी राणा प्रताप राव द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य स्थिति के रूप में उपस्थित ग्रामीण विकास मंत्री सांसद कमलेश पासवान ने कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी का जन्म दिन मनाया इस दौरान दुर दराज क्षेत्र से आए महिलाओं में वस्त्र (साड़ी) वितरण किया और सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता कार्यक्रम भी चलाया गया
सांसद कमलेश पासवान ने मोदी जी का जन्म मनाते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की और विश्वकर्मा दिवस पर चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह ब्लाक प्रमुख सुनील पासवान बरहज ब्लॉक प्रमुख निखिल सिंह राजा गौरी बाजार ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विश्वविजय निषाद नगर मंडलअध्यक्ष दिलीप जायसवाल वैभव सिंह ऋषि सिंह कमलेश सिंह माहेश त्रिपाठी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे
आयोजक राणा प्रताप सिंह ने आए आगंतुकों का आभार प्रकट किया

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें