राज्य सलाहकार अवनीश अवस्थी व केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने किया उद्घाटन
श्रीनेत ग्लोबल स्कूल के छात्राओं ने "आरंभ है प्रखंड गीत" प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया
रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर क्षेत्र के कन्हौली स्थित संजीव सिंह आर्चरी एकेडमी में शनिवार को अंडर-10 और अंडर 13 तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया
उत्तर प्रदेश तीरंदाजी एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्य सरकार के सलाहकार अवनीश अवस्थी और केंद्रीय विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने तीर चला कर किया अर्जुन. द्रोणाचार्य और महात्मा पुरस्कार से सम्मानित संजीव सिंह ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया श्रीनेत ग्लोबल स्कूल के छात्राओं ने "आरंभ है प्रखंड गीत" प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया
संजीव सिंह आर्चरी एकेदमी के प्रयासों की सराहना की कहा- एकेडमी भविष्य में ओलंपिक राष्ट्रीय और एशियाई खेलों में लायगा पदक .अवनीश अवस्थी
मुख्य अतिथि अवनीश अवस्थी ने अपने संबोधन में कहा कि अपने-अपने जीवन में तीरंदाजी का इतना व्यवस्थित वैज्ञानिक और तकनीकी प्रशिक्षण नहीं देखा उन्होंने संजीव सिंह आर्चरी एकेदमी के प्रयासों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि भविष्य में यहां से ओलंपिक राष्ट्रीय और एशियाई खेलों में पदक आएंगे
बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के निवासियों के लिए गौरव का विषय है एकेडमी.कमलेश पासवान
केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने रुद्रपुर विधानसभा और बांसगांव लोकसभा क्षेत्र में ऐसी बेहतरीन तीरंदाजी एकेडमी खोलने के लिए संजीव सिंह को बधाई दी और एकेडमी को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया और कहा कि यह स्थान देश का भविष्य गढ़ रहा है जो बांसगांव लोकसभा क्षेत्र में निवासियों के लिए गौरव का विषय है
इस अवसर पर पूर्व मंत्री विधायक जयप्रकाश निषाद पुर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अंतर्यामी सिंह ओलंपियन आचार्य वेद कुमार एसडीएम हरिशंकर लाल वीडीओ एजाज अहमद ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राम सुधारे पासवान पवन सिंह अनिल सिंह खड़क बहादुर सिंह भगवान सिंह रूपक आलेख त्रिपाठी सुभाष चौधरी विद्यालय के शिक्षक कोच प्रदेश के तीरंदाज मौजूद थे संचालन श्रीनेत ग्लोबल स्कूल के प्रिंसिपल डॉक्टर मधु ने किया



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें