गुरुवार, 26 मार्च 2026

एसडीएम ने आधा दर्जन पंपों का किया निरीक्षण कई जगह तेल खत्म

मनोज रूंगटा

ईरान अमेरिका युद्धको लेकर पेट्रोल पंपों पर बड़ी भीड़

रुद्रपुर देवरिया ईरान अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण गैस के बाद अब पेट्रोल पंपों पर भी भीड़ बढ़ने लगी है इसी के मद्देनजर  एस डी एम रूदपुर हरिशंकर लाल ने गुरुवार को थाना प्रभारी कल्याण सिंह सागर और पूर्ति निरीक्षक गुफरान शेख के साथ क्षेत्र के आधा दर्जन पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया 


  पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी लाइन
निरीक्षण के दौरान रुद्रपुर नगर के एल वी आर पब्लिक स्कूल स्थित पेट्रोल पंप .जोगिया बुजुर्ग और पिडरा स्थित प्रेट्रोल पम्प पर तेल की आपूर्ति सामान्य पाई गई हाला की नगवा खास और पिपरा कछार के पेट्रोल पंप तेल ड्राई मिला वहीं राम लक्षन व मदनपुर के पेट्रोल पंप पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारे देखी गयी एसडीएम ने पंपों के पेट्रोल डीजल स्टॉक और बिक्री रजिस्टर की जांच की उन्होंने तेल लेने पहुंचे उपभोक्ताओं से भी बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया 

तेल वितरण के दौरान सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी
एस डी एम ने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए कि यदि किसी किसान को ड्रम या गैलन में तेल दिया जाता है तो उसका नाम पता मोबाइल नंबर खतौनी और एक वैद्य आईडी अनिवार्य रूप से लिया जाए ऐसा न करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी

 एसडीएम हरिशंकर लाल ने स्पष्ट किया कि तेल आपूर्ति की कोई कमी नहीं है उन्होंने लोगों से अफवाह पर ध्यान न देने और जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल डीजल खरीदने की अपील की दूसरी और पंपों पर मौजूद किसानों ने बताया कि खेतों में खड़ी फसल काटने का समय आ गया है कंबाइंड थ्रेसर और ट्रैक्टर जैसे कृषि उपकरणों को चलाने के लिए बड़ी मात्रा में डीजल की आवश्यकता होती है किसानों ने शिकायत की की सुबह से ही लाइन में लगने के बावजूद उन्हें पर्याप्त मात्रा में डीजल नहीं मिल पा रहा है जिससे उनका कृषि कार्य बाधित हो रहा है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

प्रशासन की बड़ी कार्रवाई छापेमारी मे पकड़ा 3550 लीटर अवैध डीजल

सूचना पर हुई कार्रवाई रुद्रपुर देवरिया पेट्रोल डीजल के किल्लत को लेकर जमा खोरी पर अंकुश लगाने हेतु जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे छापे...