सन 2013 व 2020 के पासपोर्ट का था मामला
रुद्रपुर देवरिया फर्जी दस्तावेज के आधार पर पासपोर्ट बनवाने के आरोप में नामजद एक युवक को रुद्रपुर पुलिस में शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पूर्वी बाईपास से गिरफ्तार किया
गिरफ्तार युवक की पहचान महाराजगंज निवासी धर्मेंद्र यादव पुत्र राम आलम के रूप में हुई उसके खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या138 )225धारा 420. 468.471.और पासपोर्ट अधिनियम 12(1) (ख) के तहत मुकदमा दर्ज था पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी
मंगलवार को मुखबिर की सूचनापर क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव के यह निर्देश पर कार्रवाई की गई
थाना प्रभारी कल्याण सिंह सागर के नेतृत्व में उप निरीक्षक दिनेश कुमार कांस्टेबल गोरख नाथ गौड़ संजय कुमार यादव टीम ने वांछित अभियुक्त को पूर्वी बाईपास से पकड़ा
गिरफ्तार युवक की पहचान महाराजगंज निवासी धर्मेंद्र पुत्र राम आलम के रूप में हुई उसके खिलाफ रुद्रपुर कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमापंजीकृत था
क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव ने बताया की धर्मेंद्र यादव ने वर्ष 2013 व 2020 मेअलग-अलग पासपोर्टबनवाए थे जिसमेअपने माता-पिता का नाम जन्म तिथि व पता में फर्जी दस्तावेज लगाकर धोखाधड़ी की थी संबंध में मुकदमा पंजीकृत था

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें