गुरुवार, 2 अप्रैल 2026

रबी की फसल कटाई को लेकर डीएम ने किया बैठक दिया आग से बचाव के निर्देश

 फसल अवशेषों को जलाना पूरी तरह प्रतिबंधित 



रुद्रपुरदेवरिया कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार रवि की फसल को लेकर मौसम के दौरान फसल कटाई में आगजनी की घटनाओं की रोकथाम को लेकर कंबाइन हार्वेस्टर मालिकों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को बैठक जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता मे आयोजित की गई।

कंबाइन मालिकों को सतर्क रहने की हिदायत

 बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कंबाइन हार्वेस्टर एवं भूसा बनाने वाली मशीनों के साथ अनिवार्य रूप से बोरी में बालू, पानी से भरा ड्रम तथा अग्निशमन यंत्र रखा जाए। इन व्यवस्थाओं के बिना कटाई कार्य न करने की हिदायत दी गई, ताकि किसी भी स्थिति में आग पर तुरंत काबू पाया जा सके।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता (विद्युत) को ढीले बिजली के तारों को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों से अपील की गई कि वे बिजली के तारों के नीचे खड़ी फसल की समय रहते कटाई कर लें, जिससे आग लगने की संभावना कम हो सके।

बैठक में उप कृषि निदेशक ने किसानों एवं कंबाइन मालिकों को जागरूक करते हुए कहा कि फसल अवशेषों को जलाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। उन्होंने किसानों से अपील की कि अवशेषों का भूसा बनवाकर उपयोग करें। साथ ही मौसम को देखते हुए फसल की कटाई जल्द से जल्द पूर्ण करने की सलाह दी गई, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

रुद्रपुर - नरायणपुर असवनपार मार्ग पर नगवा के समीप धंसी सड़क, आवागमन पर संकट

रुद्रपुर (देवरिया)। रुद्रपुर  नारायनपुर–असवनपार मार्ग पर नगवा गांव के समीप सड़क का बड़ा हिस्सा धंस जाने से आवागमन जोखिम भरा हो गया है। सड़क ...