बुधवार, 29 अप्रैल 2026

भाजपा नेता राजीव गुप्ता के कैंप कार्यालय भामाशाह की धूम धाम से मनायी गयी जयंती


 
रुद्रपुर देवरिया दानवीर भामाशाह की जयंती बुधवार को भाजपा नेता राजीव गुप्ता के कैंप कार्यालय पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और भामाशाह के योगदान को याद किया।कार्यक्रम में केक राजू गुप्ता द्वारा काटा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 भाजपा नेता राजीव गुप्ता ने कहा कि दानवीर भामाशाह त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। उन्होंने महाराणा प्रताप के संघर्ष के समय अपना सर्वस्व अर्पित कर देशभक्ति की मिसाल पेश की। उनके आदर्श आज भी समाज को प्रेरित करते हैं और हमें उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में संतोष गुप्ता, गोपाल गुप्ता, रामनाथ गुप्ता, सोहन गुप्ता, रामज्ञा गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, आकाश गुप्ता, बबलू गुप्ता, ओमकार गुप्ता, रजत गुप्ता, सोनू गुप्ता, रामावतार गुप्ता, यतेंद्र राधेश्याम गांधी दिनेश गुप्ता रविंद्र गुप्ता प्रेमचंद गुप्त नागेश्वर गुप्त महेश अशोक सन्दीप सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

फैंसी ड्रेस में बच्चों ने बिखेरे विविध रंग, भारत माता से लेकर श्रीराम तक बने नन्हे कलाकार

रुद्रपुर (देवरिया)। एल.बी.आर. पब्लिक स्कूल में मंगलवार को नर्सरी से कक्षा तृतीय तक के छात्र-छात्राओं के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन...