रुद्रपुर देवरिया क्षेत्र के भलुअनी नगर पंचायत वार्ड नंबर 35 निवासी राकेश (पुत्र सुरेश प्रसाद) गुरुवार को लंगड़ा बाजार में हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि आमने-सामने हुई बाइक की जोरदार टक्कर में वह बुरी तरह जख्मी हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल राकेश को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।वहीं, टक्कर मारने वाले दूसरे बाइक सवार का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें