बेरोजगार युवकों के लिए लगाया गया रोजगार मेला
रुद्रपुर देवरिया भारत सरकार एवं उ.प्र. शासन की मंशा के अनुरूप बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड एवं जिला सेवायोजन कार्यालय, देवरिया के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को रुद्रपुर नगर स्थित रामजी साहेब पीजी कॉलेज में पूर्वाह्न 10 बजे एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
यह जानकारी प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी रोहन अपूर्व सिन्हा ने देते हुये बताया कि कि मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां—पद्मिनी मेकाट्रॉनिक्स, हिताची कैश मैनेजमेंट एवं बजाज एजेंसी आदि—द्वारा देवरिया सहित अन्य जनपदों के लिए साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
इस मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है।
उन्होंने कहा अधिक जानकारी के अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय, देवरिया से संपर्क कर सकते हैं। किसी भी अभ्यर्थी को भत्ता या मार्ग व्यय देय नहीं होगा

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें